Jabalpur News : चंद रुपयों के लिए 7 बदमाशों ने युवक को उतारा मौत के घाट, जाँच में जुटी पुलिस

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Jabalpur News : जबलपुर में एक युवक की महज चंद रुपयों को लेकर 7 लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। घटना गोटेगांव थाना के राखी गांव की है जहां पर की देर रात 32 वर्षीय नितिन पटेल नाम के युवक को 7 लोगों ने धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं वहीं आनन-फानन में परिवार वाले नितिन पटेल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक नितिन नरसिंहपुर में प्राइवेट काम करता था, बुधवार की देर रात जब वह अपने गांव पहुंचा तभी पहले से ही घात लगाकर गांव में रहने वाले कमलेश, इंद्रपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर बका, फरसा से नितिन पटेल पर हमला कर दिया। घटना को नितिन के बड़े भाई ने जब देखा और शोर मचाया तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि रुपए के लेनदेन को लेकर इंद्रपाल और नितिन के बीच विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews