Jabalpur News: मंदिर पर हाथ जोड़े प्रार्थना की, फिर फेंक दिया दूसरे के घर हाथ बम, हवाई फायर कर फरार, तलाश में पुलिस

मंदिर से लेकर बम फेंकने तक का पूरा सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घमापुर थाना पुलिस ने बदमाश आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल भारत सेवक समाज स्कूल के पास का बताया जा रहा है।
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर के एक बदमाश का अजीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में बदमाश एक मंदिर के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता दिखाई दे रहा है, फिर वो आगे बढ़ता है और एक गेट के सामने दो बम फोड़ता है, फिर भागकर कुछ दूर जाता है और हवाई फायर करता है  फिर भाग जाता है, पुलिस अब  बदमाश की तलाश कर रही है।

मंदिर पर प्रार्थना की फिर फेंक दिया बम 

जबलपुर के घमापुर में रहने वाले बदमाश आनंद ठाकुर का एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। बदमाश आनंद ठाकुर अपराध के वारदात को अंजाम देने के लिए पहले एक मंदिर जाता है वहां जाकर प्रणाम करता है और उसके बाद आगे निकल जाता है। बदमाश आनंद ठाकुर मंदिर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले मानसिंह के घर के बाहर जाता है और फिर एक के बाद एक दो बम उसके गेट पर फेंक कर दहशत फैला देता है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो जाता है।

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद

मंदिर से लेकर बम फेंकने तक का पूरा सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घमापुर थाना पुलिस ने बदमाश आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल भारत सेवक समाज स्कूल के पास का बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही बदमाश की तलाश 

6 मई को बदमाश आनंद ठाकुर ने इस वारदात को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक आनंद ठाकुर एक शातिर बदमाश है जो कि इलाके में अपना रसूख बनाने और दहशत फैलाने के लिए इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम दे चुका है। घमापुर थाना पुलिस ने आनंद के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews