Jabalpur News : दिनदहाड़े बच्चे का अपहरण कर भाग रहा था युवक, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

जबलपुर- अतिक्रमण कर अवैध रूप से कालोनी काट रहे बदमाश का विरोध जताना पड़ा भारी, महिलाओं सहित पार्षद की कर दी पिटाई

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की संस्कार राजधानी जबलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ मंडी मदार टेकरी में आज एक बच्चा चोर को लोगों ने जमकर पीटा। और फ़िर उसे हनुमानताल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मदार टेकरी कि है जहां एक युवक 3 साल के मासूम को उठाकर ले जा रहा था, तभी उस पर परिजनों की नजर पड़ी। बच्चें की मां ने बच्चा चोर-बच्चा चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और जमकर उसकी धुनाई की।

यह है पूरी घटना

बताया जा रहा है कि मंडी मदार टेकरी के पास किशन चौधरी अपने परिवार के साथ रहते है। गुरुवार की दोपहर को जब किशन का तीन साल का नाटी घर के बाहर खेल रहा था। तभी एक युवक अचानक उनके घर के पास पहुंचा और बच्चें को उठाकर भागने लगा। बच्चें की रोने की आवाज सुनकर उसकी मां बाहर आ गई, उसने देखा एक युवक उसके बच्चें को लेकर भाग रहा है, जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई और युवक को जमकर पीटा।

बच्चें के दादा किशन ने बताया कि युवक कौन है कहा का रहने वाला नही जानते है, पर हाल में इस तरह की घटनाएं शहर में बढ़ गई है कि अनजान लोग सड़कों, मोहल्ले में घूम घूमकर बच्चों को चुराने का काम कर रहें है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews