Jabalpur News : आदर्श आचार संहिता लगने के बाद एक्शन में प्रशासन, हटाए गए बैनर-पोस्टर

jabalpur news

Jabalpur News : लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सड़कों में लगे राजनीतिक पार्टियों के बैनर, पोस्टर हटाना शुरू कर दिए हैं।

नगर निगम की टीम ने हटाए गए बैनर-पोस्टर

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार सक्सेना के निर्देश पर राजस्व और नगर निगम की टीम ने आज शहर में लगे कई बैनर पोस्टर को हटाया। दर्शल जबलपुर जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की है। जबलपुर कलेक्टर के निर्देश और नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव के नेतृत्व में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीम ने राजनीतिक दलों और नेताओं के बैनर पोस्टर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। नगर निगम की टीम ने ओमती, घंटाघर, बड़ा फुहारा, मदन महल चौक में लगे राजनीतिक दलों और नेताओं के पोस्टर हटाए और उन्हें जप्त किया है।

अतिक्रमण दस्ता प्रभारी बोरकर का कहना है कि निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर यह कार्रवाई अब सतत जारी रहेगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews