Jabalpur News : जहरीली शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : जहरीली शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Illicit Liquor News : जबलपुर जिले के पनागर थाना अंतर्गत तहसील के पास चेकिंग के दौरान अवैध रूप से जहरीली शराब का परिवहन करते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 200 लीटर जहरीली कच्ची शराब को बरामद किया है।

यह है मामला

बता दें कि कार्रवाई को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व और शब ए बरात को लेकर पुलिस चौकसी बरत रही है और इसी के चलते पनागर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक दुपहिया वाहन में 200 लीटर कच्ची शराब लेकर जा रहे थे, पुलिस ने जब वाहन को रोककर युवकों के पास रखी कुप्पी की तलाशी ली तो उसमें जहरीली विदेशी शराब मिली।

पुलिस आरोपियों से कर रही है पूछताछ

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 200 लीटर कच्ची शराब जप्त की है और आरोपियों के विरूद्ध थाना पनागर में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews