
Jabalpur News : जबलपुर जिले के गोहलपुर थाना अंतर्गत बधैयापुरा में विराजे गणेश उत्सव समिति के एक सदस्य को देर रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना में युवक रवींद्र गुप्ता के पीठ में गोली लगी है, जिसे कि इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह है पूरी घटना
घटना तड़के सुबह करीब 4 बजे की है, जब रवींद्र अपने साथियों के साथ गणेश पंडाल पर बैठा हुआ था। उसी दौरान तीन बाइक में सवार होकर छह नकाबपोश बदमाश आए, उनमें से दो बदमाशों ने रवींद्र के सामने बाइक खड़ी की और उस पर फायरिंग कर दी। दनादन हुई फायरिंग में एक गोली रवींद्र के पीठ में लगी है। घायल युवक कोतत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गणेश जी की प्रतिमा के पास रविंद्र गुप्ता अपने चार से पांच दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। वर्षीय का पंडाल में बैठा हुआ था। तभी तीन मोटरसाइकिलों से 6 बदमाश पहुंचे जिनमें से दो युवकों ने दनादन फायरिंग कर दी जिसमें से एक गोली रविंद्र गुप्ता को लग गई। गोलीकांड की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश नकाबपोश थे जिसके चलते अब तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। गोली किसने और किन कारणों से चलाई उसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। गोहलपुर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की शिनाख्त हो सके।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”867955472″]
