Jabalpur News : शादी समारोह में भाजपा नेता ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरु की जांच

सोशल मीडिया में जब भाजपा नेता प्रशांत राय का वीडियो वायरल हुआ। तो पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाई और जांच शुरू कर दी।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर मझौली के रहने वाले भाजपा नेता प्रशांत राय का सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता प्रशांत राय हर्ष फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीते दो दिन पहले एक शादी समारोह में प्रशांत राय जब शामिल होने गए थे। उस दौरान उन्होंने पिस्तौल से एक के बाद एक कई फायरिंग की थी। भाजपा नेता का यह वीडियो वायरल होने के बाद अब मझौली थाना पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मझौली में रहने वाले प्रशांत राय भाजपा के कार्यालय मंत्री भी हैं। बीते दो दिन पहले जब एक शादी समारोह में गए हुए थे। उस दौरान उन्होंने सबसे पहले स्टेज पर हवाई फायरिंग की। उसके बाद फिर रोड पर जाकर भी एक के बाद एक दो फायरिंग की थी। सोशल मीडिया में जब भाजपा नेता प्रशांत राय का वीडियो वायरल हुआ। तो पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाई और जांच शुरू कर दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि आदर्श आचार संहिता के दौरान इस तरह से हर्ष फायरिंग करना एक बड़ा अपराध है लिहाजा वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि यह वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में प्रशांत राय ने हर्ष फायरिंग की थी। इधर इस मामले में भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साध ली है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”946186441″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews