Jabalpur News : बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा, गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पहले संदेश खाली में महिलाओं पर अत्याचार हुआ उसके बाद अब कूचबिहार में खुलेआम बीच सड़क पर महिला के साथ मारपीट की गई और लोग वीडियो बनाते रहे। इससे शर्मनाक घटना नही हो सकती।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के घंटाघर के सामने आज शाम भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और हिंसक घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सीएम ममता बैनर्जी और उनकी टीएमसी सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग की गई।

क्या है पूरा मामला

जबलपुर की पूर्व महापौर और भाजपा नेत्री स्वाति गोडबोले ने कहा की जिस प्रकार से लगातार पश्चिम बंगाल में महिलाओ के साथ अत्याचार,हिंसक घटनाएं और हत्याएं हो रही है। उसको लेकर पश्चिम बंगाल की सरकार मौन धारण करके बैठी हुई है। लगातार पश्चिम बंगाल ऐसी घटनाओं से जल रहा है। उसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खामोश बैठी है।

पहले संदेश खाली में महिलाओं पर अत्याचार हुआ उसके बाद अब कूचबिहार में खुलेआम बीच सड़क पर महिला के साथ मारपीट की गई और लोग वीडियो बनाते रहे। इससे शर्मनाक घटना नही हो सकती। जो महिलाएं आवाज उठाती है तो उनके घर के सामने कचरा फेक दिया जाता है, उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसलिए मांग की गई है की पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”978119798″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews