Jabalpur News : मामूली विवाद में दो युवतियों में हुआ खूनी संघर्ष, मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों युवतियों के बीच में किसी पुराने विवाद को लेकर लंबे समय से अनबन चल रही थी बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Madhotal police station

Jabalpur News : जबलपुर के मढ़ोताल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कठोंदा तालाब के पास दो युवतियों ने आपस में विवाद करते हुए एक दूसरे को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवतियों का विवाद प्रथम दृष्टि तो काफी सामान्य लग रहा था। लेकिन अचानक ही यह विवाद खूनी खेल में तब्दील होने लगा और दोनों ने ही चाकू निकाल कर एक दूसरे को मार डालने की नीयत से वार करना शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो विवाद इतना बढ़ चुका था कि बीच बचाव करने वालों की भी जान खतरे में आ सकती थी। लिहाजा क्षेत्र वासियों ने तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही महिलाओं को अभी रक्षा में लेते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भिजवाया जहां से एक गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल में उपचार के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवतियों के बीच में किसी पुराने विवाद को लेकर लंबे समय से अनबन चल रही थी बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews