Jabalpur News : प्रेमी ने डाला प्रेमिका पर पेट्रोल और लगा दी आग… 40% झुलसी

युवती और नरेंद्र का चार साल से अफेयर चल रहा है। आज दोपहर जब युवती अपनी दुकान में थी तभी नरेन्द्र आया और शादी करने की बात कही, इस पर युवती ने कहा कि मैं शादीशुदा हूं, इतना सुनते ही उसने पहले अपने ऊपर और फिर युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना को लेकर रांझी थाना पुलिस का कहना है कि नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर में 40 वर्षीय प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, इस घटना में प्रेमी भी बुरी तरह से झुलस गया है। घटना रांझी थाना के मस्ताना चौक के पास आज दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को इलाज के लिए रांझी सिविल अस्पताल ले गए जहां हालत नाजुक होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती के परिजनों का आरोप है कि नरेन्द्र पंजाबी के खिलाफ कई बार रांझी थाना पुलिस को लिखित में शिकायत पर पुलिस ने इस और ध्यान नहीं दिया, लिहाजा आज यह घटना हो गई। डॉक्टर के मुताबिक नरेन्द्र करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है जबकि युवती 40 प्रतिशत जल गई है। रांझी थाना पुलिस ने नरेन्द्र पंजाबी के खिलाफ धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक युवती की मस्ताना चौक में फूल की दुकान है। मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे नरेन्द्र युवती के पास पहुंचा और शादी का दबाव बनाने लगा। युवती ने जैसे ही शादी से मना किया तो वह बिफर गया और पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और पहले अपने ऊपर डाला और फिर युवती के ऊपर छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दोनों ही बुरी तरह से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया और इलाज के लिए रांझी अस्पताल ले गए। युवती के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नरेन्द्र कई बार दुकान में आकर हंगामा कर चुका है। युवती का करीब 10 साल पहले घमापुर में विवाह हुआ था, किसी कारणवश वह पति से अलग हो गई और कुछ दिनों से अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। पिता की पान की दुकान है, उसके बगल में ही किराए की दुकान  में फूल बेचा करती थी।

युवती की बहन का कहना है कि नरेन्द्र से परेशान होकर पुलिस से शिकायत की पर इस और ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी के खिलाफ छह से सात बार थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। घटना को लेकर रांझी थाना पुलिस का कहना है कि नरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रांझी थाने में पदस्थ एएसआई ने बताया कि युवती और नरेंद्र का चार साल से अफेयर चल रहा है। आज दोपहर जब युवती अपनी दुकान में थी तभी नरेन्द्र आया और शादी करने की बात कही, इस पर युवती ने कहा कि मैं शादीशुदा हूं, इतना सुनते ही उसने पहले अपने ऊपर और फिर युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जांच की जा रही है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews