
Jabalpur News : जबलपुर में रहने वाले एक युवक को बिहार में रहने वाली एक लड़की से सोशल मीडिया के जरिए फेसबुक पर बात करना इतना महंगा पड़ा कि बिहार की पुलिस को जबलपुर आकर युवक को गिरफ्तार करना पड़ गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, बिहार के भागलपुर के रहने वाले एक युवती ने बिहार पुलिस को एक शिकायत की थी। कि जबलपुर के माली मोहल्ले में रहने वाला एक युवक उसे चैट पर बात करके परेशान कर रहा है। इसी आधार पर बिहार की पुलिस ने जबलपुर आकर आरोपी युवक को ढूंढ़ निकाला और बाकायदा जबलपुर के मदन महल थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा कर उसे बिहार ले गई। बताया जा रहा है कि फूल बेचने वाले छोटू नामक युवक द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार के भागलपुर में रहने वाली एक व्यक्ति को चैटिंग कर परेशान किया जा रहा था। युवक की चैटिंग से परेशान भागलपुर की युवती ने अपने थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत की। जिसके बाद बिहार की पुलिस 16 मार्च को जबलपुर पहुंची और आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि बिहार से आई पुलिस की टीम मदन महल थाने पहुंची। जहां पर आरोपी की जानकारी देते हुए पूरी घटना क्रम से अवगत कराया। इसके बाद मदन महल थाने की पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जबलपुर कोर्ट से आरोपी की ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर उसे बिहार की अदालत में पेश किया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
