Jabalpur News : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक, कहा – किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन रहे मुस्तैद

jabalpur news

Jabalpur News : मध्य प्रदेश में पहले चरण की चुनावी समीक्षा के लिए आज जबलपुर में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक मैं शामिल होने मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शामिल हुए जिनके साथ-साथ जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिला कलेक्टर एसपी और आला पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की। पहले फेज़ के मतदान के मद्देनजर चुनावी समीक्षा करने आए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने तैयारियों को देख संतोष जाहिर किया। वोटर आईडी कार्ड, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों के लिए चिन्हित किए गए स्थानों की जानकारी लेते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने तैयारी को देख बेहतर तरीके से कार्य करने की निर्देश दिए।

निर्वाचन आयोग ने की तैयारियां पुख्ता

मीडिया से रूबरू होते हुए अनुपम राजन ने बताया कि जिस तरीके से विधानसभा चुनाव में तैयारी थी लगभग उसी तैयारी के मद्देनजर 2024 के लोकसभा चुनाव में काम किया जा रहा है। तकनीक पर जोर बढ़ाते हुए वह सभी नवाचार अपनाये जा रहे हैं जो 2023 विधानसभा चुनाव में अपनाये गए थे। जहां तक मतदान प्रतिशत का सवाल है तो बेशक गर्मी के इस मौसम में मतदान प्रतिशत एक बड़ी चुनौती होगी लेकिन उसके मद्देनजर भी निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पुख्ता रखी है। हर मतदान केंद्र में पानी चाय और ors घोल की व्यवस्था होगी इसके साथ ही साथ सेक्टर ऑफिसर्स के साथ मेडिकल टीमों को भी तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि जहां-जहां भी पहले फेज़ के चुनाव होने हैं। उन तमाम लोकसभा सीटों से अब तक 10 करोड़ के सीजर हो चुके हैं और मॉडल कोड आफ कंडक्ट का पालन सुनिश्चित करने पूरी तैयारी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews