
Jabalpur News : वेदिका हत्याकांड के बाड़ा जिस तरह से प्रदेश सरकार ने आरोपी भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा पर किसी तरह की कार्रवाई ना करते हुए यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि वह हमारी पार्टी का नेता नहीं है, जो विधि सम्मत कार्रवाई होगी वह की जा रही है, इससे कांग्रेस भड़की हुई है, भाजपा के इस बयान को कांग्रेस आरोपी को बचाने की नजर से देख रही है। सरकार के रवैये से नाराज यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता आज खुद ही बुलडोजर लेकर भाजपा नेता प्रियांश के घर पहुंचे, दावा किया जा रहा था कि प्रियांश का घर तोड़ दिया जाएगा, पर प्रियांश के घर के पास पहुंचकर ही वहां पर नारेबाजी करने लगे और वापस आ गए।
शिवराज सरकार पर भड़के यूथ कांग्रेस नेता
सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रियांश विश्वकर्मा के घर पहुंचे यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज का कहना था कि भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा ने जिस बेरहमी से वेदिका ठाकुर की हत्या की थी, उसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को तुरंत ही एक्शन लेते हुए अपराधी का घर जमींदोज कर देना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार अपने कार्यकर्ता को बचाने में जुटी रही।
बुलडोजर लेकर पहुंचे, सांकेतिक प्रदर्शन बता कर वापस लौटे
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज का कहना है कि आज हमारा प्रदर्शन सांकेतिक है, और हमने चेतावनी दी है कि अगर प्रियांश के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस का बुलडोजर फिर से चलेगा। युवा कांग्रेस नेता जितिन राज से जब पूछा गया कि आपने दो दिन पहले से शहर में पोस्टर लगा रखा है कि युवा कांग्रेस बुलडोजर से प्रियांश का घर तोड़ेगी, पर यहां आकर सिर्फ सांकेतिक प्रदर्शन बताया जा रहा है, इस पर जितिन राज का कहना था कि आगे अब कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, हम कलेक्टर- एसपी के आने का इंतजार कर रहे हैं। बहरहाल जिस तरह से युवा कांग्रेस ने जोश दिखाया था, वह ना जानें क्यों प्रियांश के घर आकर ठंडा पड़ गया ये सवाल पूरे जबलपुर में लोग पूछ रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”840388037″]
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

