Jabalpur News : भारी वर्षा से लबालब हुए डैम, बरगी बांध के 5 गेट खोले, नर्मदा के घाटों पर जारी किया अलर्ट

Jabalpur News : भारी वर्षा से लबालब हुए डैम, बरगी बांध के 5 गेट खोले, नर्मदा के घाटों पर जारी किया अलर्ट

Jabalpur News : जबलपुर संभाग में लगातार हो रही बारिश के चलते बरगी बांध के 5 गेट खोले गए हैं। जिसके बाद नर्मदा घाटों में अलर्ट जारी किया है। बाँध से 5 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। 5 गेटो से 18717 क्यूसेक पानी की होगी निकासी की जा रही है। इससे नर्मदा के घाटों का जलस्तर 4 से 6 फीट तक बढ़ जाएगा।

नर्मदा के घाटों पर जारी किया अलर्ट

जानकारी के मुताबिक़, वर्तमान में 418.45 मीटर बांध का जलस्तर है जबकि इसका पूर्ण जलस्तर 422.76 मीटर है। बाँध के गेट खोले जाने से सिवनी , नरसिंहपुर, होशंगाबाद , रायसेन समेत अन्य जिलो में अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए 19 जुलाई की शाम 4 बजे गेट खोले जाने थे, लेकिन इस दिन बारिश नहीं हुई, तो गेट नहीं खोले गए।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”846708704″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews