
जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में अपराधियों (Criminal) के हौसले कितने बुलंद हैं यह एक बार फिर देखा गया कि जब आरोपी ने पहले तो दोपहर को दिनदहाड़े बमबाजी (Daylight Bombing) की और उसके बाद फिर शाम को पुनः फायरिंग (Firing) कर दी, घटना के 6 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया।
यह भी पढ़े…मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल को नरोत्तम मिश्रा ने दिया भरोसा, निर्दोष प्रताड़ित नहीं किये जायेंगे
घटना गढ़ा थाने के सामुदायिक भवन छुई खदान की बताई जा रही है जब शिब्बू खान नाम का आदतन अपराधी ने नरेंद्र सेठी नाम के युवक के घर पर पहले तो एक के बाद एक तीन बम पटके, अच्छी बात यह रही कि 3 में से 1 बम ही फट पाया, बमबाजी करने के बाद आरोपी शिब्बू खान मौके से फरार हो गया जिसकी शिकायत पीड़ित ने गढ़ा थाने पुलिस को, दी बावजूद इसके पुलिस पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई।
[dgv_vimeo_video id=”699062744″]
शिब्बू खान का भाई आशु खान है गैंगस्टर
आरोपी शिब्बू खान का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है इसके साथ ही उसका बड़ा भाई आशु खान भी एनएसए के मामले में अभी जेल में सजा काट रहा है, बताया जा रहा है कि आशु खान गैंगस्टर है जो कि कई गैंगवार में शामिल रहा है, फिलहाल पुलिस घटना के बाद अब मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
