Jabalpur News : जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला, दोनों की हालत नाजुक, आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं उनकी तलाश की जा रही है जल्दी सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
marpeet

Jabalpur News : जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र के गाढाघाट गांव में जमीनी विवाद पर बुजुर्ग पति-पत्नि पर छह से सात लोगों ने मिलकर फरसा,लाठी से हमला कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी पाटन थाना पुलिस तलाश में डटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक राजबी उर्फ रज्जो और शेख मोहर्रम खेत पर काम कर रहे थे इस दौरान अचानक ही आजाद, जलील उर्फ जल्लू, एवं सुकरदीन जमीन पर अपना हक जताते हुए बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपति से हमलावरों का जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और इसी विवाद को अंजाम देने के लिए और आरोपियों ने बुजुर्ग पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पाटन थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं उनकी तलाश की जा रही है जल्दी सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews