Jabalpur News : शादी का झांसा देकर मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur News : शादी का झांसा देकर मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jabalpur Rape News : जबलपुर में एक मूक-बधिर युवती से एक मूक-बधिर युवक द्वारा दैहिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मूक बधिर युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मूकबधिर युवक को गिरफ्तार करते हुए दैहिक शोषण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

बता दें कि पूरा मामला लार्डगंज थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की ही रहने वाली एक मूक-बधिर युवती मूक बधिरों के क्लब में अक्सर आया जाया करती थी। इसी बीच मूकबधिर युवती की दोस्ती आईटीआई में काम करने वाली एक महिला से हुई, जो अपने पति के साथ अक्सर क्लब में आती थी, महिला का पति स्वतंत्र शर्मा भी मुख बधिर था, जो अपनी पत्नी के साथ क्लब में आता था इस बीच स्वतंत्र शर्मा की पत्नी के साथ मूकबधिर युवती की गाढी दोस्ती हो गई, जिसके बाद स्वतंत्र शर्मा और युवती भी करीब आ गए। मूक बधिर स्वतंत्र ने एक दिन मूक बधिर युवती को इशारों में शादी करने का प्रस्ताव रखा। जिस पर मूकबधिर युवती ने उसके पूर्व से ही विवाहित होने की बात कही और मना कर दिया। जिसके बाद स्वतंत्र ने युवती को बताया कि उसकी पत्नी के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं और वे दोनों जल्दी ही तलाक लेने जा रहे हैं।

स्वतंत्र ने युवती को विश्वास दिलाया, कि तलाक के उपरांत वह उससे विवाह कर लेगा। मूक बधिर युवती स्वतंत्र की बातों में आ गई और उसके प्रेम जाल में फस गई। जिसके बाद मूक बधिर स्वतंत्र लगातार युवती का दैहिक शोषण करने लगा। लंबे समय तक दैहिक शोषण करने के उपरांत भी जब स्वतंत्र ने अपनी पत्नी को तलाक न देकर, मूक बधिर युवती से विवाह नहीं किया तो मूकबधिर युवती स्वतंत्र पर शादी करने दबाव डालने लगी। जिसके बाद एक दिन स्वतंत्र शर्मा ने मूकबधिर युवती से शादी करने से साफ इनकार कर दिया। अपने साथ हुई इस धोखेबाजी से आहत मूकबधिर युवती सीधे लार्डगंज थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद लार्डगंज थाना पुलिस ने दैहिक शोषण का मामला दर्ज करते हुए स्वतंत्र शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews