MES ऑफिस के डीईओ ने दिया नोटिस, 5 दिन में खाली करों जमीन, नहीं तो मकान तोड़ने की होगी कार्रवाई

jabalpur

Jabalpur News : कैंट विधानसभा के संजय गांधी नगर में रहने वाले सैकड़ों लोगों ने डीईओ ऑफिस का घेराव किया और बोर्ड की तरफ से जारी किए गए नोटिस को तुगलकी फरमान बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि संजय गांधी नगर हम लोग कई सालों से रह रहे हैं उसके बावजूद भी आनंद फाइनल में नोटिस देखकर हम लोगों को हटाने की कैंट बोर्ड तैयारी कर रहा है।

यह है मामला

स्थानीय निवासी शिव प्रसाद यादव ने बताया कि MES ऑफिस से नोटिस दिया गया है, कि मकान खाली करों, जबकि हम लोग 1976 से यहां रह रहें है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंट बोर्ड एमयू का खसरा बताकर हम लोगों को हटाया जा रहा है। हमारे पास तीस सालों का पट्टा है। शिव प्रसाद यादव का कहना है कि हमारी बस्ती करीब 10 हजार लोगों की है। उसमें से सभी को नोटिस ना देते हुए कुछ लोगों को ही एमईएस ने नोटिस दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”889118610″]

स्थानीय निवासियों ने डीईओ से की मुलाकात

स्थानीय निवासी मीना देशमुख का कहना है कि DEO ने हम लोगों को पांच दिनों का समय दिया है। घर खाली करने के लिए। इसी को लेकर हम लोगों ने डीईओ से मुलाकात की है। संजय गांधी नगर में रहने वालों लोगों का कहना है कि हम लोगों ने यहां पर पूरी जिंदगी गुजार दी है। और अब ऐसे में जब हम लोग को नोटिस दिया जा रहा है तो हम लोग किसी भी कीमत में मकान को खाली नहीं करेंगे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”889120244″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews