
Jabalpur Demand of District Members : जबलपुर में अपनी उपेक्षा को लेकर जनपद सदस्यों का गुस्सा इस कदर आज फूट पड़ा, उन्होंने साफ लफ्जों में सरकार को चेतावनी दी है कि अगर हमारी मांगों पर विचार नही किया जाता है, तो सोते से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को उठाकर सामूहिक इस्तीफा सौंपाया जाएगा।
यह है मांग
बता दें कि जबलपुर जिले के जनपद सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि हम सरपंचों से पांच गुना ऊपर है पर पंचायतों में हमारी ऐसी स्थिति खराब है। जनपद सदस्य का आरोप है कि जब कभी जनपद सदस्य पंचायत जाते है तो सरपंच मान सम्मान नही करते है और हम अपने आपकों ठगा सा महसूस करते है। उन्होंने कहा कि जबलपुर जनपद में 185 सदस्य है जो कि पीड़ा से गुजर रहें है।
[dgv_vimeo_video id=”781112698″]
तीन चरण में सौंप चुके हैं ज्ञापन
जनपद सदस्यों का कहना है कि ना ही वित्तीय पावर है और ना ही अधिकार है। जनपद सदस्य का कहना है कि आज हमारा जो मानदेय है वो चपरासी से भी कम है। उन्होंने बताया की आज हमारा ज्ञापन तीसरा चरण का है , पहले हमने एसडीएम, फिर विधायक और अब कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, इसके बाद भी हमारी सुनवाई नही हुई तो 20 दिसंबर को भोपाल कूच कर 21 दिसंबर की सुबह सोते से मुख्यमंत्री को उठायेंगे और सामूहिक इस्तीफा सौंपा जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”781111700″]
