Jabalpur News : बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय आंदोलन का किया आगाज, रात 12 बजे से इंजीनियर कर लेंगे मोबाइल बंद

Jabalpur News : बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय आंदोलन का किया आगाज, रात 12 बजे से इंजीनियर कर लेंगे मोबाइल बंद

Jabalpur News : जबलपुर में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे मध्य प्रदेश अभियंता संघ और कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। आज रात 12 से मध्यप्रदेश के सभी इंजीनियर अपने-अपने मोबाइल बंद कर लेंगे।

तीन दिवसीय आंदोलन की दी चेतावनी

तीन दिवसीय आंदोलन के तहत 26 सितंबर को सभी विद्युत कर्मी वर्क 2 रूल के तहत काम करेंगे, साथ ही शाम 6 बजे मुख्यालय स्तर पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। 27 सितंबर को मध्यप्रदेश के सभी विद्युतकर्मी एक दिवसीय संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करेंगे, अगर इसके बाद भी अगर उनकी मांगों पर विचार नही किया जाता है, तो 4 अक्टूबर से मध्यप्रदेश की सभी 6 विद्युत कंपनियों के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर चले जाएंगे।

मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव विकास कुमार का कहना है कि हमने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर जून माह में आंदोलन किया था जिसके बाद सरकार ने हमें आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा। लेकिन ढाई माह बाद भी इस और सरकार ने जब ध्यान नहीं दिया तो हमें सरकार का आश्वासन झूठ लगा, लिहाजा एक बार फिर अब आज रात से सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews