चुनाव की ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारी की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में इलाज जारी

jabalpur employee

Jabalpur News : जबलपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन के द्वारा मतदान दलों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसी दौरान आज मॉडल हाई स्कूल में मतदान दलों को चुनाव की ट्रेनिंग दी जा रही थी। वही प्रशिक्षण के दौरान अचानक एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई और वह बेहोशी की कगार में चला गया, जहाँ अचानक कर्मचारी की हालत देखकर मौके पर हड़कंप मच गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि कर्मचारी को तत्काल आनन फानन में जिला अस्प्ताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों के द्वारा कर्मचारी को प्राथमिक उपचार दिया गया, बताया की कर्मचारी शिव शंकर सोनी का बीपी अचानक बढ़ गया था, जिससे उन्हें घबराहट होने लगी वही शंकर सोनी पहले से टीवी की बीमारी से ग्रस्त है जिनका इलाज चल रहा है। वही प्राथमिक उपचार के बाद कर्मचारी की हालत में सुधार आया है।

गौरतलब है की पूर्व में भी चुनावी प्रशिक्षण के दौरान पी एस एम कॉलेज में एक कर्मचारी की तबियत बिगड़ी और उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था,कही न कही कर्मचारियों के ऊपर भी आगामी चुनाव को लेकर काफी दबाव देखा जा रहा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”876023225″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews