Jabalpur News : मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में लगी आग, सुरक्षा गार्डों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

आग भवन के आसपास तक पुहंच जाती तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी l एक सवाल यह भी है कि अगर ऑक्सीजन का गैस गाड़ी में होता तो निश्चित रूप से एक बड़ा विस्फोट हो सकता था।
fire ambulance

Jabalpur News : जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को उस समय भगदड़ मच गई जब वहां खड़ी एक 108 एम्बुलेंस व्हीकल में अचानक आग लग गई। आग देखते ही वहां पर मौजूद लोग यहां-वहां भागने लगे। गाड़ी में लगी आग को देखते ही मौके पर तुरंत ही दमकल वाहन बुलाए गए। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। अच्छी बात ये है कि इस आगजनी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बहरहाल 108 में लगी आग को बुझा दिया गया है। बताया जा रहा है कि संभवत शार्ट सर्किट से ही आग लगी थी।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में एक 108 एंबुलेंस खड़ी हुई थी अचानक ही उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते  आग इस कदर बढ़ गई कि पूरी एम्बुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते देख मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी मौके पर पहुंच गए और  नगर निगम की दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग थोड़ी ही देर में मेडिकल परिसर में पहुंचा और गाड़ी में लगी आग को बुझाया, पर तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत यह थी की एंबुलेंस के भीतर रखे

इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की आग से निपटने की तैयारी की पोल खोल कर जरुर रख दी है। जबलपुर मेडिकल कॉलेज महाकौशल इलाके की सबसे बड़ी अस्पताल है इसमें एक साथ हजारों मरीजों का इलाज होता है, लेकिन मेडिकल कॉलेज में अग्नि दुर्घटना के समय आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अगर आग भवन के आसपास तक पुहंच जाती तो दुर्घटना बड़ी हो सकती थी l एक सवाल यह भी है कि अगर ऑक्सीजन का गैस गाड़ी में होता तो निश्चित रूप से एक बड़ा विस्फोट हो सकता था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews