Jabalpur News : ट्रैक्टर पलटने से 4 बच्चों सहित पांच की मौत, सीएम मोहन यादव ने 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की अनुशंसा की

दुर्घटना की जानकारी मिलते है ज़िला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये एवं घायलों को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने इस घटना पर दुःख जताते हुए सरकार की तरफ से  मृतकों के परिवारों को 2-2 रुपये की अनुग्रह राशि देने की अनुशंसा की है और कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि इसे स्वीकृति के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया जाये ।
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर जिले के ग्रामीण अंचल में आज एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई , मृतकों में एक युवक और 4 बच्चे शामिल हैं, सभी एक ट्रैक्टर पर सवार होकर पानी का टैंकर लेने जा रहे थे, रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलर गया और उसमें दबकर पांचों की मौत हो गई, प्रशासन ने अपने स्तर पर सहायता राशि उपलब्ध कराई है उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की अनुशंसा की है।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा 

जानकारी के मुताबिक घटना चरगवां थाना के तिनेटा  देवरी गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र ठाकुर की बहन की आज शादी है , बारातियों के लिए पानी का इंतजाम करने के लिए 18 साल के धर्मेन्द्र ने गाँव के ही 6 बच्चों को ट्रैक्टर पर बैठाया और पानी का टैंकर लेने निकल गया। धर्मेन्द्र ट्रैक्टर लेकर कुछ दूर हो गया होगा कि ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

ट्रैक्टर चालक सहित पांच की मौत 

दुर्घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची उसने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहाँ धर्मेन्द्र और चार बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि दो घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है, मृतकों में 18 वर्षीय धर्मेंद्र पिता रामप्रसाद ठाकुर के अलावा 15 वर्षीय देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े, 13 वर्षीय राजवीर पिता लखनलाल गौंड , 12 वर्षीय अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे, 10 वर्षीय लकी पिता लोचन मरकाम शामिल है जबकि 12 वर्षीय दलपत पिता निरंजन गौंड और 10 वर्षीय विकास पिता राम कुमार उइके घायल है, जिनका इलाज जारी है।

सीएम डॉ मोहन यादव ने 2-2 रुपये की अनुग्रह राशि की अनुशंसा की  

दुर्घटना की जानकारी मिलते है ज़िला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 रुपये एवं घायलों को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उधर मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने इस घटना पर दुःख जताते हुए सरकार की तरफ से  मृतकों के परिवारों को 2-2 रुपये की अनुग्रह राशि देने की अनुशंसा की है और कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि इसे स्वीकृति के लिए चुनाव आयोग को भेज दिया जाये ।

[dgv_vimeo_video id=”943216304″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews