Jabalpur News : शराब के लिए पैसे न देने पर चार लोगों ने की मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

arrest

Jabalpur News : जबलपुर के दुर्गा चौंक हनुमानताल में बीती रात बम से लेश बदमाशों नें जमकर हंगामा किया, इस दौरान एक युवक से मारपीट भी की गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस नें तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

जितेंद्र नें बताया कि वह हनुमानताल के दुर्गा चौंक के पास रहता है। बीती रात जब वह रात को घर के बाहर घूम रहा था, तभी हनुमानताल में रहने वाला रोहित पंडित, दीपक चौधरी, मोंटी बाल्मिक और अंकित मराठा पहुंचे और उसे घेरकर शराब के लिए रुपए मांगने लगा, जितेंद्र नें जब पैसे देनें से मना किया तो चारों नें उसके साथ जमकर मारपीट की। अंकित नें धमकी दी कि अगर उसे रुपए नही दिए तो वह बम पटक देगा। चारों ही आरोपी जितेंद्र को धमकी दी और वहां से फरार हों गए।

जितेंद्र सोनकर नें हनुमानताल थाना पुलिस में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर बताया कि अंकित, मोंटी, दीपक और रोहित आदतन अपराधी है। जितेंद्र की शिकायत पर हनुमानताल थाना पुलिस नें चारों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दीपक अभी भी फरार है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews