Jabalpur News : कीचड़ भरे रास्ते से निकालनी पड़ रही शव यात्रा, श्मशान घाट में नहीं शेड, बारिश में करना पड़ा अंतिम संस्कार

Jabalpur News : कीचड़ भरे रास्ते से निकालनी पड़ रही शव यात्रा, श्मशान घाट में नहीं शेड, बारिश में करना पड़ा अंतिम संस्कार

Jabalpur News : जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर सिहोरा तहसील में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो कि न सिर्फ मानवता बल्कि जिला प्रशासन के लिए भी शर्म की बात है। सिहोरा नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 में रहने वाले एक बुजुर्ग का बीते दिनों देहांत हो गया। परिजन और रिश्तेदार बुजुर्ग के शव को जब दाह संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने लगे तो उन्हें कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। इतना ही नहीं जब दाह संस्कार करने की बारी आई तो बारिश होने लगी, जिसके चलते परिजनों को प्लास्टिक की पॉलिथीन लगाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस दौरान शव के कई अंग जल नहीं पाए। यह पूरी घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक करीब चार दिन पहले वार्ड नंबर 9 में रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिवार वाले और रिश्तेदार शव का अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाने लगे इस दौरान अंतिम यात्रा कीचड़ के बीच से गुजरी। जैसे- तैसे लोग श्मशान घाट पहुंचे तो तेज बारिश होने लगी। श्मशान घाट में टीन का शेड ना होने के कारण परिवार वाले घंटे तक परेशान होते रहे, आखिरकार त्रिपाल की व्यवस्था की और फिर अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने जिला प्रशासन की इस व्यवस्था का जमकर विरोध किया। वीडियो सिहोरा नगर पालिका सीएमओ लक्ष्मण सिंह तक भी पहुंचा।

उन्होंने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो तस्वीर सामने आई है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। ठेकेदार को करीब 1 साल पहले श्मशान घाट में शेड लगाने का ठेका दिया था लेकिन उसने अभी तक क्यों नहीं किया है यह पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा ठेकेदार पर जल्द ही कार्यवाही भी की जाएगी। साथ ही कुछ ही दिनों में श्मशान घाट में तीन सेट लगवा दिया जाएगा। बता दें कि सिहोरा नगर पालिका को जिला बनाने के लिए लंबे समय से लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”865332386″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews