Jabalpur News : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Jabalpur Crime News : जबलपुर के गढ़ा में रहने वाली एक युवती ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम मुस्कान शुक्ला है जो कि नोएडा में जॉब करती थी। युवती ने नोयडा में कार्यरत एक युवती ने एमबीए किया है कुछ साल पहले ही युवती की जॉब लगी थी। कोरोना में लगे लॉक डाउन के बाद से वह घर पर ही वर्क फ्रॉम होम कर रही थी।

यह है मामला

परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने मुस्कान को फंदे में झूलता हुआ देखा तो आवक रह गए। स्थानीय लोगों की मदद से युवती को निजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हों गई। गढ़ा थाना पुलिस ने बताया कि स्टेट बैंक निवासी 23 वर्षीय मुस्कान शुक्ला पिता सालेगराम शुक्ला ने घर में फांसी लगा ली। पिता ने अपनी बेटी को फांसी पर झूलते हुए देखा तो तत्काल ही उसे फंदे से नीचे उतारकर निजी अस्पताल इलाज के लिये लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत युवती को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने युवती के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना गढ़ा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम हेतु भेज दिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रारंभिक पड़ताल में पुलिस को परिजनों ने बताया कि देर रात उनकी बेटी खाना खाकर सो गयी। जिसके कुछ देर बाद ही उसने फांसी लगा ली। युवती ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल यह प्रश्र पुलिस के लिए भी अबूझ पहेली बना हुआ है, क्योंकि मृतिका द्वारा आत्महत्या करने के पूर्व कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा गया। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews