
a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station
Jabalpur Rape News : जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर के कर्मचारी ने अनूपपुर की युवती को पहले तो सोशल मीडिया के जरिए उसको अपने प्रेम के जाल में फंसाया। आरोपी ने युवती को जबलपुर बुलाकर एक होटल में उसका दैहिक शोषण किया। जब युवती ने विवाह करने की बात की तो आरोपी ने बकायदा झूठा विवाह भी रचा लिया।
यह है मामला
बता दें कि मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को पता चला कि फ्लाईओवर कर्मी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जिसके बाद आरोपी ने युवती को घर भेज दिया। आज पीड़िता अपने परिजनों के साथ जबलपुर कोतवाली थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।
पुलिस ने शुरू की जाँच
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर निवासी 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके सोशल मीडिया एकाउंट पर पहले तो आरोपी युवक ने फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद आरोपी ने बताया कि वह जबलपुर में बन रहे फ्लाइओवर का कर्मचारी है और अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया। जिसके बाद उसके द्वारा युवती को प्रेम जाल में फांस कर उसका दैहिक शोषण करना शुरू कर दिया। वही कुछ दिनों बाद युवती द्वारा उस पर शादी का दबाव बनाया गया तो उसने बकायदा युवती से शादी भी कर ली और किराए का मकान लेकर रहने लगा लेकिन जब उसका युवती से मन भर गया तो उसने उसे छोड़ दिया जिसके बाद धोखेबाजी का शिकार हुई जबलपुर कोतवाली थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
