Jabalpur News : मेडिकल कॉलेज के परिसर में युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से असुरक्षित है यहां पर सुरक्षा के नाम पर काफी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते है लेकिन यही नहीं देखा जा रहा है कि कौन आसामाजिक तत्व मेडिकल कॉलेज कैंपस में घूम रहा है यही वजह है कि इस तरह की घटना होना यह चिंता का विषय बन गया है।
अस्‍पताल के टॉयलेट में बच्चे को जन्‍म देकर गायब हुई नाबालिग, इंदौर कलेक्टर, CMHO को नोटिस

Jabalpur News : जबलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गंभीर बात ये है कि पीड़िता मनोरोगी है जिसे 22 वर्षीय एक युवक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में ही हवस का शिकार बनाया।

क्या है पूरा मामला

आरोपी अस्पताल की दवा दुकान के पीछे मनोरोगी महिला से दुष्कर्म कर रहा था उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया। स्थानीय लोगों ने युवक की जमकर धुलाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता बेसहारा है जो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थित रैन बसेरे में रहती थी। घटना को लेकर गढ़ा थाना प्रभारी निलेश दोहरे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इधर मोक्ष संस्था के आशीष ठाकुर को कहना है कि मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से असुरक्षित है यहां पर सुरक्षा के नाम पर काफी सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहते है लेकिन यही नहीं देखा जा रहा है कि कौन आसामाजिक तत्व मेडिकल कॉलेज कैंपस में घूम रहा है यही वजह है कि इस तरह की घटना होना यह चिंता का विषय बन गया है। फिलहाल आरोपी जो कि गढ़ा का रहने वाला है और उसका नाम विक्की है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews