Jabalpur News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दैहिक शोषण, 6 लाख भी ऐंठे, मामला दर्ज

Jabalpur News : सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से किया दैहिक शोषण, 6 लाख भी ऐंठे, मामला दर्ज

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (Jabalpur) में कोतवाली थाना पुलिस में एक ऐसे युवक के खिलाफ दुष्कर्म (Misdeed) और ठगी का मामला दर्ज किया है, जो कि अपने आपको रेल मंत्री का रिश्तेदार बताया करता था, आरोपी युवक का नाम रविन्द्र सिंह चढ़ार बताया जा रहा है जिसने युवती से पहले तो शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और फिर नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपए ठग लिए।

यह भी पढ़ें….Corona की मार, ऊपर से दर्ज हो गयी एफआईआर

पीड़ित युवती ने कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि 2014 में उसकी रविन्द्र सिंह से मुलाकात हुई थी,धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ती गई और फिर युवक ने शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करना शुरू कर दिया, इस दौरान आरोपी ने युवती के परिजनों से अच्छे संबध भी बना लिए थे, आरोपी ने युवती की बहनों को आश्वशन दिया कि वह उनकी सरकारी नौकरी (Government Job) लगवा देगा। जिसके ऐवज में आरोपी ने युवती से करीब 6 लाख रुपय ऐंठ लिए , लेकिन ये सब बाद में झूठा साबित हुआ जिसके बाद पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अपने आपको बताता था रेल मंत्री का रिश्तेदार
आरोपी रविन्द्र अपने आपको रेल मंत्री का रिस्तेदार बताता था जिसके चलते उसने युवती और उसकी बहनों को सब्जबाग दिखाए, और युवती के परिजनों से रविन्द्र ने 6 लाख रु भी ऐंठ लिए और फिर अचानक ही गायब हो गया, 6 लाख रु लेने के बाद से रविन्द्र का गायब हो जाना युवती और उनके परिजनों के दिमाग मे शक पैदा करने लगा, वो लोग समझ गए कि रविन्द्र ने उनके साथ धोखा किया है। जिसके बाद पीड़ित युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने रविन्द्र सिंह के ख़िलाफ़ दुष्कर्म-ठगी और अन्य कई मामलों के तहत अपराध दर्ज किया है, थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठीत की गई है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें….Mhow : प्रशासन के साथ व्यापारियों की बैठक, 5 दिन के टोटल लॉकडाउन का फैसला

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews