Jabalpur News : मदन महल स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग में युवक से 5 लाख का कैश पकड़ा

जनशताब्दी एक्सप्रेस के स्टेशन में बदलाव, अब 12 अगस्त 2025 से मदनमहल स्टेशन से ही चलेगी और टर्मिनेट होगी

Jabalpur News : लोकसभा चुनाव और होली को लेकर जबलपुर रेल पुलिस ट्रेनों सहित प्लेटफार्म पर अपना चेकिंग अभियान चला रही है। अभियान में लोगो के बैगों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में मदनमहल रेल्वे स्टेशन पर एक युवक से 5 लाख रूपये जीआरपी पुलिस ने जप्त किये है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि गोटेगांव के रहने वाले मुकेश कुमार जैन ने पकड़े जाने को लेकर जीआरपी चौकी मदन महल प्रभारी राजेश राज ने बताया कि मुकेश रेत, गिट्टी का काम करता है। और उसी के 5 लाख रुपये लेकर वह अपने घर जा रहा था। लेकिन मुकेश के पास रुपये से संबंधित कोई भी दस्तावेज नही थे। जिसके चलते जीआरपी पुलिस ने रुपये जप्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

जप्त किये गए 5 लाख रुपयों को लेकर जीआरपी पुलिस ने आशंका जताई है कि यह रुपये हवाला के भी हो सकते है जो पकड़े गए मुकेश जैन के जरिये इधर से उधर किये जा रहे थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”926818282″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews