
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक और अव्यवस्था सामने आई हैं। एक मरीज ने स्ट्रेचर पर ही दम तोड़ दिया। रविवार होने के कारण मरीज को ना ही इलाज मिला और ना ही एंबुलेंस। अस्पताल के चंगुल में फंस गया।
क्या है पूरा मामला
दरअसल जबलपुर के पनागर स्वास्थ्य केंद्र में कालाडूमर गांव में रहने वाले कंछेदी नाम के एक व्यक्ति को हालात में रविवार को लाया गया। पनागर अस्पताल ने औपचारिकता दिखाते हुए मरीज के साथ खाना पूर्ति की और उसकी चोटों को अति गंभीर बताते हुए मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस तरह पनागर जिला अस्पताल के जिम्मेदारों ने अपना पल्ला तो झाड़ लिया लेकिन 41 वर्षीय घायल एंबुलेंस समय पर नहीं मिली। कई घंटे बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और मरीज स्ट्रेचर पर ही पड़ा रहा। सर्व सुविधायुक्त पनागर अस्पताल में आखिरकार इलाज के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया।
मरीज के परिजनों का आरोप हैं कि इलाज के अभाव में मौत हुई हैं। पनागर अस्पताल के डॉक्टर का कहना था कि मरीज का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल रेफर किया गया था। एंबुलेंस क्यों नहीं आई, इसकी जानकारी नहीं हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
