
final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college
Jabalpur News : मध्य प्रदेश में नर्सों की हड़ताल को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई जिसमें कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से पूछा कि अवैध तरीके से चार दिनों से चल रही हड़ताल पर अभी तक क्या एक्शन लिया है।
हाईकोर्ट ने सरकार से लिखित में मांगा जवाब
हाईकोर्ट ने सरकार से कहा है कि सोमवार को लिखित में जवाब पेश कर बताए कि क्या कार्रवाही की है। हाईकोर्ट के समक्ष सरकार ने लेटर पेश करते हुए 10 जुलाई से चल रही नर्सों की हड़ताल को अवैध बताया है।
गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में नर्सो की हड़ताल से मरीज बेहाल हो गए है। चार दिन से जारी हड़ताल के कारण अब तक कई मरीजों की रूटीन सर्जरी टल चुकी है। वार्डों की व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
