Jabalpur News : नशे में धुत युवती का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, दुकान बंद कर भागे व्यापारी

महिला रांझी क्षेत्र की रहने वाली है परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। वही यह भी पता किया जा रहा है कि महिला ने किस स्थिति में शराब पी थी और उसे अगर किसी ने शराब पिलाया है तो पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
women

Jabalpur News : जबलपुर में आज एक महिला ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। घटना रांझी थाना के बड़े पत्थर के पास की है। जहां 24 वर्षीय एक महिला ने पहले तो शराब दुकान के पास खड़े होकर जमकर शराब पी उसके बाद फिर हंगामा करते हुए व्यापारियों को परेशान तक कर डाला। कुछ व्यापारी ऐसे थे जो कि महिला से परेशान होकर अपनी दुकान तक बंद कर ली तो कुछ लोगों ने रांझी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो आखिरकार व्यापारियों ने परेशान होकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बताया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक महिला आज दोपहर करीब 2 बजे शराब दुकान के पास पहुंची जहां पहले हो तो उसने शराब खरीदकर सड़क पर ही शराब पी और उसके बाद फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला के हंगामा देखते हुए कुछ लोग तमाशबीन बने बैठे रहे तो कुछ व्यापारियों ने परेशान होकर अपनी दुकान तक बंद कर ली। करीब आधे घंटे तक रांझी बड़े पत्थर शराब दुकान के पास महिला ने हंगामा किया इसके बाद जब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक बात पहुंची तो महिला थाना पुलिस को मौके पर भिजवाया गया।

पुलिस का कहना है कि महिला रांझी क्षेत्र की रहने वाली है परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है। वही यह भी पता किया जा रहा है कि महिला ने किस स्थिति में शराब पी थी और उसे अगर किसी ने शराब पिलाया है तो पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”988861926″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews