
Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कुंडम तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी ग्राम सहजपुरी के सैकड़ो भूमिहीन किसान कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे जहाँ पीड़ित किसानो ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपते हुए कलेक्टर को अवगत करवाते हुए बताया की सहजपुरी में सन 1960 में नवजीवन ऑपरेटिंग सोसाइटी का गठन हुआ था।
यह है मामला
बता दें कि सहजपुरी की लगभग 289 एकड़ भूमि अधीन में थी वही आगे चलकर सोसाइटी भंग हो गई, जिसके बाद उक्त 289 एकड़ भूमि पर बाहर के दबंगो के द्वारा पूरी 289 एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया गया। जबकि वर्षो से सहजपुरी के भूमिहीन किसान उस पर खेती किसानी करके अपना गुजर बसर करते थे,लेकिन अब दबंगो ने उस पर कब्जा कर लिया,जब वह उक्त जमीन पर जाते है तो दबंगो द्वारा भूमिहीन किसानों के साथ मारपीट कर भगा दिया जाता है।
किसानों ने की यह मांग
किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि सैकड़ो किसान भूमिहीन है जिन्हें उक्त जमीन दी जाए, जिस पर खेती किसानी करके अपना गुजर बसर कर सके।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”787869766″]
