Jabalpur News : ड्राई डे पर जमकर बिकी अवैध शराब, वीडियो वायरल

Jabalpur News : ड्राई डे पर जमकर बिकी अवैध शराब, वीडियो वायरल

Jabalpur News : जबलपुर में 15 अगस्त को जमकर अवैध शराब बिकी हुई है। दरअसल इस दिन ड्राई-डे होता है और शराब की दुकान बंद होती है। इसके बाद भी जबलपुर के माढ़ोताल में दुगने दामों में शराब बिकी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

यह है मामला

बता स्वतंत्रता दिवस में ड्राई-डे रहता है। इस दिन सभी शराब दुकानें बंद रहती है। बावजूद इसके माढ़ोताल थाने से चंद कदमों की दूरी पर साइड से शराब बिकती रही। शराब खरीदने को लेकर दुकान के बाहर भीड़ भी खूब लगी रही। एक व्यक्ति ठेले की आड़ में खड़े होकर चोरी छिपे दुकान से बेच रहा था। जो भी शराब लेनें आता बड़ी ही सफाई से वह व्यक्ति रुपए लेता और साइड से ही इशारा करता तो एक युवक शराब लाकर देता। ड्राई-डे के दिन दुगने दामों में शराब बिकी।

माढ़ोताल थाने के ठीक सामने बंद शराब की दुकान में लोगों की भारी भीड़ लगी रही। देर रात तक साइड से शराब बिकती रही, पर ना ही आबकारी विभाग में कार्रवाई की और ना ही पुलिस ने। अवैध शराब बिकने को लेकर माढ़ोताल थाना प्रभारी का कहना था कि ड्राई-डे के दिन अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, यह जानकारी मेरे संज्ञान में आई। कुछ लोगों को चिंहित किया गया है, कड़ी कार्रवाही की जाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”854989651″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews