जोखिम में जान ! तेज बारिश के बीच उफनते नाले पर रस्सियों से लटककर दूल्हा-दुल्हन समेत ऐसे पार कर गई बारात, वीडियो वायरल

जोखिम में जान ! तेज बारिश के बीच उफनते नाले पर रस्सियों से लटककर दूल्हा-दुल्हन समेत ऐसे पार कर गई बारात, वीडियो वायरल

Jabalpur News : मध्यप्रदेश में बारिश इन दिनों जमकर कहर बरपा रही है। जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त है नदी नाले उफान पर है। हालात ये हो गए है कि कई गांवों का शहर से संपर्क टूट गया ओर हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। लेकिन बारिश के बीच एक विवाह समारोह काफी चर्चा में है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यह है मामला

बता दें कि जबलपुर जिले के चरगवां गांव के रहने बाले मोहन पटेल नाम के युवक की बारात 28 जून को नरसिंहपुर के नोन पिपरिया गांव के लिए गई हुई थी। बारिश के चलते उस गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। लेकिन खतरों के बीच बारात और दूल्हे को दुल्हन के घर समय पर पहुंचना था नहीं तो विवाह का शुभ मुहूर्त निकल जाता फिर क्या गांव लोगों ने एक देसी जुगाड़ निकाला। पुलिया के दोनो तरफ ट्रैक्टर की मदद से एक मोटी रस्सी को बांधा ओर तेज बहाव होने के बावजूद भी बरातियों और दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचने के लिए दूल्हे को कंधे में उठाया और रस्सी को पकड़कर नदी पार करा दी।

इसी तरह कुछ लोगों ने दूल्हे से लेकर पंडित और तमाम बरातियों को एक एक करके नदी को पार करा कराया। विवाह की सारी रस्में पूरी होने के बाद लोगों ने बारात और दूल्हा दुल्हन को भी इसी तरह नदी पार कराई। इसी दौरान किसी ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। देखते ही देखते लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पानी के तेज बहाव होने के चलते अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता इसका जिम्मेदार कौन होता।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”841672567″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews