Jabalpur News: जबलपुर पुलिस ने की कार्रवाई, रेत से भरे वाहन किए गए जब्त

जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ललपुर घाट नर्मदा नदी से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गए हैं।
Arrest

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे वाहन जब्त किए है। बता दें कि पुलिस को लंबे समय से लगातार शिकायतें आ रही थी कि इलाके में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए ललपुर घाट नर्मदा नदी से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गए हैं। फिलहाल, उनकी तलाश जारी है। आइए जानते हैं…

ललपुर का मामला

दरअसल, मामला ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ललपुर क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ललपुर घाट नर्मदा नदी से अवैध रेत निकालकर नीले रंग के 2 ट्रैक्टर ट्राली में भरकर बेचने की फिराक में था। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौकास्थल पर दबिश दी। जिसे देखते ही चालक वहां से भाग गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ललपुर घाट के ऊपर मंदिर के वाली गली में और दूसरे टैक्टर को सरकारी स्कूल के पास रोका। बता दें कि दोनों नीले रंग के स्वराज कंपनी के बिना नंबर के ट्रैक्टर हैं, जिसकी ट्राली में रेत भरी हुई थी।

मामला दर्ज

वहीं, पुलिस इंजन एवं चेचिस नम्बर को एमपी ट्रांसपोर्ट की बेवसाइट पर सर्च किया है। जिसके बाद दोनों टैक्टर ट्राली को जब्त करते हुए धारा 379, 414, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा, उनपर म.प्र. खनिज अधिनियम की धारा 18(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

संदीप कुमार, जबलपुर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews