Jabalpur News : खेत के किनारे मृत हालत में मिला तेंदुआ, वन विभाग जाँच में जुटा

जबलपुर , संदीप कुमार।  सिहोरा वन परीक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरदा बीट के कुर्रो पिपरिया गांव में एक खेत के बाजू में झाड़ियों के पास तेंदुए का शव (Leopard dead body) मिला है, शव मिलने की सूचना पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा, प्रारंभिक जांच में मृत तेंदुए की उम्र करीब 6 साल के लगभग वयस्क नर बताई जा रही है। मृत तेंदुए के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं मिले हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए का शिकार नहीं हुआ। तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम वेटरनरी कॉलेज में किया गया है।

एसडीओ वन विभाग मुकेश पटेल SDO Forest Department Mukesh Patel) ने बताया कि श्याम शुक्ला ने सूचना दी कि कुर्रो पिपरिया गांव के पास उनके खेत के बाजू में झाड़ियों के पास एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा है, तेंदुए के मृत मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। अमले ने देखा कि झाड़ियों के पास एक तेंदुआ मृत हालत में पड़ा था।

ये भी पढ़ें – MP By Election : भाजपा को जनता ने दिया दिवाली गिफ्ट, तीन विधानसभा में से दो पर जीत

तेंदुए का शव मिलने के बाद वन विभाग का अमला राजस्व क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान भी चलाया था, वन विभाग के अमले ने शव का परीक्षण किया जिसमें उन्होंने पाया कि मृतक नर तेंदुए की उम्र करीब 6 साल के लगभग है,तेंदुए के शरीर पर कोई भी चोट के निशान वन विभाग के अमले को नहीं मिले, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि तेंदुए का शिकार नहीं किया गया है।  वन विभाग मौत का कारण तलाश कर रहा है।

 ये भी पढ़ें – MP Corona : दिवाली से पहले फिर मिले 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews