Jabalpur News : बदमाश ने दिखा दिया ताले चोरों के लिए नहीं होते, पलक झपकते ही ले भागा स्कूटर

Jabalpur News

Jabalpur News : पुरानी कहावत है “ताले चोरों के लिए नहीं होते”, जबलपुर में एक चोर ने इसे साबित भी कर दिया, शातिर चोर ने सड़क पर कड़ी एक स्कूटर का लॉक पैर अड़ाकर पलक झपकते ही तोड़ दिया और अपने साथी के साथ उसे ले उड़ा, अच्छी बात ये रही कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

कुछ लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े रखने की आदत होती है, कई बार उनकी मजबूरी होती है तो कई बार लापरवाही में वे ऐसा करते है और फिर खामियाजा भुगतते हैं, जबलपुर के घमापुर थाने के पास रहने वाले ऋषि ठाकुर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, उसने आदत के मुताबिक  सड़क पर खड़ी दूसरी गाड़ियों की तरह ही अपनी एक्सिस स्कूटर वहां खड़ी कर दी और घर के अन्दर चला गया।

स्कूटर चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद  

सुबह जब ऋषि उठा और बाहर आकर देखा तो अपनी एक्सिस नहीं देखकर उसके होश उड़ गए, उसने यहाँ वहां देखा तो गाड़ी कहीं दिखाई नहीं दी, उसे समझ में आ गया कि गाड़ी चोरी हो गई, ऋषि ने सीसीटीवी फुटेज चैक किये तो एक युवक अपने साथी की मदद से उसकी एक्सिस चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है।

चंद सेकण्ड में हैंडल लॉक तोडा और स्कूटर ले भागा 

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो चोर बाइक पर आते हैं उनमें से एक चोर बाइक पर ही बैठा रहता है, दूसरा ऋषि की एक्सिस के पास आता है  उसका हैंडल लॉक पैर अड़ाकर कुछ सेकण्ड में ही तोड़ देता है फिर गाड़ी की कुछ दूर पैदल लेकर जाता है और फिर अपने दोस्त की मदद से फरार हो जाता है ।

[dgv_vimeo_video id=”919925731″]

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही चोर की तलाश 

ऋषि ठाकुर ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देते हुए गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज करा दी , घमापुर थाना पुलिस ने शिकायत लेकर सीसीटीवी फुटेज को जाँच में ले लिया है और उस आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है, पुलिस ने भरोसा दिया है कि चोर को जल्दी ही पकड़ लिया जायेगा ।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews