
Jabalpur News : संतान का सुख पाने के लिए लोग न जाने क्या क्या जतन करते हैं लेकिन आज के दौर में ऐसे भी बेरहम दिल लोग हैं जो घर आए नन्हे मेहमान को अपनाने के बजाय लावारिस हालत में छोड़ देते हैं। जबलपुर में ममता और मानवता को कलंकित करने वाली एक बेरहम घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने नवजात शिशु को कंबल में लपेट कर एक अज्ञात घर के सामने छोड़ कर भाग जाती है। मां की इस बेरहमी का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है।
यह है पूरी घटना
दरअसल जबलपुर के प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस इलाके के पास नैयर बर्फ फैक्ट्री के समीप एक महिला कंबल में लपेट कर नवजात शिशु को लेकर आती है और एक अज्ञात घर का गेट खोल कर अंदर दाखिल होकर शिशु को लावारिस हालत में छोड़ कर निकल जाती है। आस-पड़ोस के लोगों की जब नवजात शिशु पर नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देकर बच्चे को चाइल्ड केयर भेज दिया गया। सीसीटीवी में साफ तौर पर वह महिला नजर आ रही है जो नवजात को लेकर पहुंची थी।
[dgv_vimeo_video id=”788242778″]
पुलिस कर रही है जाँच
पुलिस ने अंदेशा जताया है कि महिला और पुरुष आसपास के किसी नर्सिंग होम से ही निकले थे लिहाजा वीडियो के आधार पर मासूम को लावारिस हालत में छोड़ने वाले निर्दयी युवक युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है। संतान प्राप्ति के लिए ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अलग अलग दरबारों और बाबाओं की शरण में जाने से लेकर झाड़-फूंक तक का सहारा लेते हैं लेकिन संतान का सुख मिलने के बाद भी ऐसे पत्थर दिल लोग भी हैं जो ममता और मानवता को शर्मसार करते हैं।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”788243005″]
