Jabalpur Airport Accident : हादसे की जांच करने अधिकारी पहुंचे एयरपोर्ट, उड्डयन मंत्रालय को सौंपेंगे रिपोर्ट

जांच के लिए टीम जबलपुर पहुंच हुई है, मौके का निरीक्षण किया गया है, जांच में घटना का कारण भी पता करने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने कहा जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
jabalpur news

Jabalpur Airport Accident : 27 जून की सुबह चंद घंटे की बारिश में जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट में एक करोड़ रुपए से बनी कैनोपी फट गई, और पोर्च में खड़ी एक कार में तेजी से पानी गिरा जिसके चलते कार में बैठे ड्राइवर चालक को गंभीर चोट आई, वहीं घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की आंच जबलपुर से दिल्ली तक पहुंच गई, लिहाजा उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर जांच करने के लिए आज दोपहर को मुंबई से विशेषज्ञ की टीम जबलपुर पहुंची। टीम जांचकर नागरिक उड्डयन विभाग को रिपोर्ट सौंपेगी।

क्या है पूरा मामला

शनिवार की दोपहर को जबलपुर सांसद आशीष दुबे महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू,  विधायक संतोष बरकड़े, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे और सुशील इंदु तिवारी के साथ डुमना एयरपोर्ट पहुंचे और मुंबई से आए एक्सपर्ट अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक निरीक्षण किया। सांसद ने माना कि निश्चित रूप से जो घटना हुई है वो नहीं होनी चाहिए थी, क्योंकि करोड़ रुपए की लागत से बने एयरपोर्ट का कैनोपी जरा सी बारिश नहीं झेल पाया, ये बड़ा सवाल है। सांसद ने कहा कि जांच के लिए टीम जबलपुर पहुंच हुई है, मौके का निरीक्षण किया गया है, जांच में घटना का कारण भी पता करने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने कहा जो भी दोषी होगा उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

jabalpur news

बता दें कि गुरुवार की सुबह एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर लगी कैनोपी (एक तरह की कपड़े की कृत्रिम छत) फट गई थी, जिसमें भरा पानी तेज रफ्तार से नीचे खड़ी कार की छत पर गिरा था। घटना के बाद कार मालिक को नुकसान की भरपाई भी एयरपोर्ट प्रबंधन देने की बात कह रहा है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews