Jabalpur News : देहदान जागरूकता अभियान का आयोजन, 20 लोगों ने लिया संकल्प

जबलपुर मेडिकल कालेज में छात्र ने की आत्महत्या, आयोग ने जबलपुर एसपी,कलेक्टर, डीन को नोटिस जारी किया

Jabalpur News : देहदान से मानव जीवन में मानवता का संदेश देते हुए सिहोरा में नवांकुर संस्था स्व सेवा संयोजन समिति के द्वारा देहदान जागरूकता अभियान का आयोजन जनपद पंचायत के बीआरसी भवन सिहोरा में संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत एक ओर जहां 20 लोगों ने देहदान का संकल्प लेते हुए इच्छा पत्र भरा, वहीं कुछ लोगों ने अपना नाम जाहिर न करते हुए भी गुप्त देहदान किया।

इच्छा पत्र भरकर लिया संकल्प

जबलपुर से आए मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग से डॉ ललित श्रीवास्तव, डॉ अमरीश तिवारी, डॉ गौतम सिंह एवम डॉ एन एल अग्रवाल के द्वारा दान का इच्छा पत्र भरवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया गया इस अवसर पर देहदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर लोगों को अवगत कराते हुए सभी की जिज्ञासाओं को डॉक्टरों द्वारा शांत किया। देहदान करने वालों में रवि चरण गुप्ता, विनोद सेठी, सुधा दुबे, रश्मि सेठी, डॉ अनुराग दुबे, ममता गुप्ता, वीरेंद्र पाटकर,अंकुर जैन ,सीमा घोष सहित अन्य लोगों ने इच्छा पत्र भरकर देहदान का संकल्प लिया।

यह गणमान्य नागरिक थे उपस्थित

इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, C.M.O सुशील वर्मा, प्रमोद साहू, शिशिर पांडे, कृष्ण दत्त गौतम, गीता पटेल, रीता शुक्ला, पुष्पा पांडे, गौराबाई विश्वकर्मा, प्रभाकर तिवारी, प्रवीण कुरारिया, रवि नोअग्रहिया, जन अभियान परिसद के विकासखंड समन्वयक सिहोरा के सुशील बर्मन परामर्शदाता प्रवीण गौतम रजनीश उपाध्याय नवांकुर संस्था के अध्यक्ष कोमल श्रीवास्तव प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष सनिल कुर्मी, सनिल यादव, प्रशांत बाजपाई, सत्येंद्र तिवारी, भूरा यादव, आशीष सरदार, बलराम बर्मन करोड़ी लाल साहू, दीप्ति रैकवार, सावित्री संयम आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews