Jabalpur News : दूध के बढ़ते दामों पर पेंशनर एसोसिएशन की सरकार को चेतावनी, दस दिन में समस्याएं हल नहीं तो सड़क पर उतरेंगे

Jabalpur News : दूध के बढ़ते दामों पर पेंशनर एसोसिएशन की सरकार को चेतावनी, दस दिन में समस्याएं हल नहीं तो सड़क पर उतरेंगे

Jabalpur News : जबलपुर में एक बार फिर दूध के दामों में डेरी संचालको के द्वारा बढ़ोतरी की गई है जिसके चलते आम जनमानस की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है, जबलपुर में फुटकर दूध का दाम 70 रु प्रति लीटर पहुंच गया है। बढ़ते दूध के दामों पर नियंत्रण किये जाने पेंशनर एसोसिएशन अब आगे आया है।

एसोसिएशन ने आज कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपते हुए मांग की है की जिस प्रकार से शहर में डेरी संचालको के द्वारा मनमाने दर पर दूध के दामो में वृद्धि की गई है उससे हर नागरिक परेशान है बिना प्रशासन की अनुमति के डेरी संचालको ने 70 रु प्रति लीटर दूध कर दिया गया। पेंशनर एसोसिएशन ने मांग की है कि दूध के दाम कम किये जायें साथ ही जो दूध शहर के बाहर भेजा जा रहा है उसे शहर के नागरिकों को ही कम दामो में उपलब्ध कराया जाए।

पेंशनर एसोसिएशन ने कलेक्टर से यह भी मांग की है कि अगर 10 दिन के अंदर दूध के दामो में नियंत्रण कर नागरिकों को लाभ नही दिया जाता है तो जबलपुर पेंशनर्स के सभी सदस्य सड़क पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे, इतना ही नही आमरण अनशन भी किया जाएगा।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews