शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ज्वैलरी नकदी समेत लाखों का माल बरामद

पूछताछ में पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह सोने के समान को बेच नहीं पाया था इसलिए उसने भटोली कुंड में छिपाकर रख दिया था उसका सोचना था कि यह पूरा मामला दब जाएगा उसके बाद वह माल को निकाल कर ठिकाने लगा देगा।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Jabalpur News : प्रदेश में चोर लगातार बड़ी-बड़ी चोरियों की वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं वहीं पुलिस इन चोरों को पकड़ने के लिए नए नए हथकंडे अपना रही है ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर का है जहाँ विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस बीते 2 सप्ताह से चोरियों के सुराग खंगालने में जुटी हुई है। इस दौरान विजयनगर पुलिस द्वारा बीते सालों का रिकॉर्ड निकलते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने शुरू किया ताकि चोरियों के कुछ सुराग मिल सके। इस दौरान विजयनगर पुलिस ने एक बेहद शातिर चोर और नकबजनी प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को धर दबोचा है। इसके बाद विजयनगर क्षेत्र में हुई चोरियों की गुत्थी एक के बाद एक सुलझने लगी।

थाना प्रभारी विजयनगर और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत से पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने तीन नकबजनी की वारदात को स्वीकार किया है जिसके बाद पप्पू मल्लाह के पास से डेढ़ किलो चांदी 6 तोला सोना दो मोटरसाइकिल सहित नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह सोने के समान को बेच नहीं पाया था इसलिए उसने भटोली कुंड में छिपाकर रख दिया था उसका सोचना था कि यह पूरा मामला दब जाएगा उसके बाद वह माल को निकाल कर ठिकाने लगा देगा। मगर इस चोरी की वारदात में उसके साथ उसका नाबालिग बेटा और एक अन्य साथी भी शामिल था।

आरोपी पर पूर्व में 50 से अधिक दर्ज है मामले

एडिशनल पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेमनाथ उर्फ़ पप्पू मल्लाह आपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है जिसके ऊपर 50 से भी ज्यादा मामले दर्ज है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1036366966″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews