Jabalpur News : पुलिस अपराधियों को दे रही है वीआईपी ट्रीटमेंट, देखें वीडियो

Jabalpur News : पुलिस अपराधियों को दे रही है वीआईपी ट्रीटमेंट, देखें वीडियो

जबलपुर,संदीप कुमार। जिन अपरधियों को पुलिस हमेशा सरकारी गाड़ी में लेकर आती है वही पुलिस रेप के दो आरोपियों को आखिर क्यों लग्जरी कार में लेकर आई यह समझ से परे है। यह भी समझ नही आ रहा है कि रेप के दोनों आरोपियों से अधारताल थाना पुलिस की कोई खास मित्रता है जो ये ट्रीटमेंट दिया गया है।

यह भी पढ़े…मुरैना में दबंगों का बोलबाला, पीड़ित की फरियाद पुलिस ने भी नहीं सुनी

जबलपुर की अधारताल थाना पुलिस अपराधियों को व्हीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में अधारताल थाने का स्टाफ लग्जरी कार से दो आरोपियों को छोड़ने जेल आया हुआ है। जिस कार में आरोपियों को लाया गया उसमे ब्लैक काँच लगे हुए थे। जिन दो आरोपियों को पुलिस जेल छोड़ने आई थी वह रेप के आरोपी है।

यह भी पढ़े…कांग्रेस ने भोपाल में बदले नगरीय निकाय के लिए पार्षद प्रत्याशी, सूची यहाँ देखें

जानकारी के मुताबिक आरोपी नईम जिसने की अपना नाम अंकित ठाकुर बताते हुए एक महिला को अपने प्रेम जाल में फँसाया और फिर उसका दैहिक शोषण किया। महिला को जब पता चला कि नईम ने नाम बदलकर उसके साथ धोखा किया है। शादीशुदा और बच्चे होने की बात छिपाने पर महिला ने अधारताल थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पर आरोपी के गुर्गे पीड़ित महिला को परेशान कर रहें है। वही दूसरा आरोपी अन्नू कनोजिया है जिसने की अपने आपको कुंवारा बताकर एक महिला की मांग भरकर उसके साथ रेप किया।

[dgv_vimeo_video id=”722645632″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews