Jabalpur News : पुलिस ने 10 चोरी का किया खुलासा, 3 चोर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रु के चुराए हुए सोने चांदी के जेवरात जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर की माढ़ोताल थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ पुलिस ने 3 नकबजन को गिरफ्तार कर करीब 10 नकबजनी की वारदात का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रु के चुराए हुए सोने चांदी के जेवरात जब्त किए है।

क्या है पूरा मामला

कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सेक्सना द्वारा नकबजनी का खुलासा करते हुए बताया गया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कुछ संदेही माढ़ोताल तिराहें के पास सोने चांदी के जेवर सस्ते दामों में बेचने की बात कर रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनका नाम पता पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम आकाश केवट,राहुल पटेल, विनोद केवट निवासी गुलआ चौक का होना बताया। जिनकी तालशी लिए जाने पर उनके पास सोने चांदी के कुछ जेवर बरामद किए गए। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उन्होंने सूने मकानों में चोरी करने की बात कबूल की। जिन्हें मौके से गिरफ्तार करते हुए जब संघन पूछताछ की गई।

jabalpur news

उन्होंने ने बताया कि माढ़ोताल और विजय नगर में वह दिन के समय रेकी कर सूने मकान को चिन्हित करते थे। और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।वही आरोपियों ने करीब दस नकबजनी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। वही आरोपियों की निशानदेही पर करीब 30 लाख रु के चुराए हुए सोने चांदी के जेवरात जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews