Jabalpur News : बिजली दर वृद्धि का विरोध, सामाजिक संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव को जलाया

Jabalpur News : बिजली दर वृद्धि का विरोध, सामाजिक संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव को जलाया

Jabalpur News : जबलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आज मध्य प्रदेश सरकार के बिजली बढ़ोतरी दर प्रस्ताव के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए घंटाघर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित सामाजिक संगठनों ने मध्य प्रदेश सरकार के बिजली दर बढ़ोतरी प्रस्ताव में आग लगाते हुए नारेबाजी की और इस प्रस्ताव को वापस लिए जाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे समाजिक संगठन के पीजी नाथ पांडे ने कहा कि जिस प्रकार से विगत 5 सालों में मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 16 बिजली कंपनियों को बदला गया और बिना बिजली खरीदे करीब 13 हजार करोड़ रुपये बांट दिए। वहीं एनटीपीसी को बिना बिजली खरीदे 3 हजार करोड़ रुपये बांट दिये गए।

दूसरी तरफ सरकार कहती है कि वह 1500 करोड़ रुपये के घाटे में है इसलिए बिजली के दामों को बढ़ाया जा रहा है, इससे साफ पता चलता है कि  मध्य प्रदेश सरकार जनता के साथ छलकपट कर रही है।

सामाजिक संगठनों ने सरकार से मांग की है कि मध्य प्रदेश सरकार इस बिजली बढ़ोतरी को लेकर एक अध्यादेश लाये और इस प्रस्ताव को खारिज करे, अगर मध्यप्रदेश सरकार की उनकी मांग नहीं मानती है तो आगे आंदोलन को बाध्य होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”790011298″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews