Jabalpur News : खालिस्तानियों की घिनौनी हरकत के खिलाफ जबलपुर के सिख समाज में आक्रोश, किया जोरदार प्रदर्शन

Jabalpur News : खालिस्तानियों की घिनौनी हरकत के खिलाफ जबलपुर के सिख समाज में आक्रोश, किया जोरदार प्रदर्शन

Jabalpur News : पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा देश तोड़ने के किए जा रहे प्रयास को लेकर जबलपुर का सिख समाज आक्रोशित है जिसको लेकर सिख समाज के सैकड़ों लोगों ने घंटाघर में उपस्थित होकर खालिस्तान की मांग करने वाले देशद्रोहियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कहा कि हमारा हिंदुस्तान है और हम इस तरह की देश तोड़ने वाली ताकतों के साथ ना होकर देश की अखंडता में विश्वास रखते हैं।

बता दें कि बड़ी संख्या में उपस्थित सिख समुदाय के द्वारा एक सुर में कहा गया कि दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए। सिख समाज के लोगों का कहना है कि भारत की आजादी में सिख समाज के लोगों द्वारा अपना बहुमूल्य योगदान देते हुए अपने प्राणों की आहुतियां तक दी है, यह सब इसलिए नहीं की देश को खंडित कर दें।

[dgv_vimeo_video id=”810989581″]

इन्होंने कड़े लफ्जों में इस तरह के प्रयास करने वालों की निंदा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते देश को हानि पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर कुछ लोगों द्वारा अलग खालिस्तान की मांग को बल दिया जा रहा है। जिनका उद्देश्य साफ है कि देश में अमन चैन और आपसी सद्भाव पूरी तरह से समाप्त हो जाए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”810989198″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews