Jabalpur News : सुनवानी पेट्रोल पंप पर हुई लूट, आरोपी हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

Jabalpur News : सुनवानी पेट्रोल पंप पर हुई लूट, आरोपी हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद

Jabalpur News :  जबलपुर जिले के मझौली स्थित सुनवानी पेट्रोल पंप में सोमवार की देर रात गार्ड के सिर में कुल्हाड़ी से वार कर शातिर बदमाश पंप में बिक्री के रखे हुए लगभग 65 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए है। आरोपी के सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आए है। घायल सुरक्षा गार्ड गणेश झारिया को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है।

यह है मामला

पुलिस के मुताबिक विभांसी पेट्रोल पंप के मालिक अनिल जैन का ग्राम सुनवानी पेट्रोल पंप है, वहां काम करने वाले मैनेजर नें बताया कि पेट्रोल पंप में संजय तिवारी, अमित राजपूत राजा दाहिया, छोटू भूमिया काम करते है। पंप में बिक्री के करीबन 65 हजार रुपये थे। बैंक बंद होने से नीचे के दराज में रखकर घर आया था। वहीं शाम को छोटू भुमिया ने मैनेजर को फोन कर बताया कि वह आज नही आ पाएगा। जिसके कारण रात्रि ड्यूटी में राजा दाहिया एवं उसके पिता गनेश दाहिया जो रात्रि चौकीदारी का काम करता है वे लोग थे।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति काले रंग का नकाब चेहरे में बांधकर सफेद रंग की शर्ट व पैंट पहनकर बिना जूता चप्पल के ऑफिस के बाहर वाले कमरे मे सो रहे चौकीदार को सिर में कुल्हाडी से मारकर और ऑफिस के अंदर वाले कमरे का कांच तोडकर अंदर दिख रहा है। बदमाश द्वारा लगभग 65 हजार रुपये की लूट की गई है। वहीं घायल गनेश दाहिया को उपचार हेतु जबलपुर रेफर कर दिया गया है। एसपी नें आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। मझौली थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814607262″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews