
Jabalpur News : जबलपुर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं जहां स्व सहायता समूह की महिलाओं को चेक का वितरण किया गया। ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न विभाग के अधिकारियों से उनके विभागों में चल रही योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।
वही पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा लगातार पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास किए जा रहे हैं कांग्रेस के शासनकाल में ग्रामीण अंचलों पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र पर चढ़ते चले गए जहां भाजपा सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ध्यान दिया जा रहा है और विकास कार्य लगातार चल रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”831913890″]
[dgv_vimeo_video id=”831914197″]
वही मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा सपने देखे जा रहे हैं और कांग्रेस नेता डेढ़ सौ सीट की कल्पना कर रहे हैं शायद कांग्रेस के नेताओं को सपना आया था, उन्होंने कहा कि भाजपा को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में बहुमत मिलेगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस को पहचान चुकी है कांग्रेस में कोई ऐसा नेता नहीं है देशभर में जो चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता की तरफ मुड़ कर देखता हो पुराना काल में भी जब जनता परेशान थी तब कांग्रेस के नेता घर में बैठे थे कमलनाथ सरकार ने आदिवासियों को मिलने वाले पोषण आहार की राशि को भी बंद कर दिया था
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831914402″]
[dgv_vimeo_video id=”831914610″]
[dgv_vimeo_video id=”831915201″]
